Follow Ankush Sharma -AV_Creations on Facebook
https://www.facebook.com/Ankush-Sharma-AV_Creations-1753761781544089
चौरासी नाम से भी जाना जाता है भरमौर

देवभूमि हिमाचल का जिला चंबा शिवभूमि कहलाता है इस क्षेत्र में पाए जाने वाले देवी-देवताओं को हम वर्गों में बांट सकते हैं
पहले वर्ग में ब्रह्मा, विष्णु , शिव,गणेश और वीर हैं,जबकि स्त्री श्रेणी में काली और ब्रह्माणी हैं विष्णु को ठाकुर या लक्ष्मीनारायण जबकि शिव को महादेव, कैलाशवासी ,त्रिलोचन महादेव, चन्द्रशेखर तथा मणिमहेश के नाम से भू जाना जाता है
नाग जाति में केलंग, वासुकी,पढौल, मंदौर,डलनाग व इंद्रु इत्यादि देवता हैं तो वीर जाति में गुग्गा, पंडलोक,अजियापल,लखदाता, कैलू व नरसिंह हैं इसी तरह स्त्री वर्ग में काली, आदि शक्ति चौंड़, शीतला, बन्नी,कहहौली, बणास्त, जालपा तथा बणखंडी की मान्यता है
तीसरा वर्ग राक्षण श्रेणी का है, जिमें पुरुष वर्ग में जल बताल, चुंघु ,लौकड़ा,लातड़, मतड़ा,रागस व जट्टीधार तोरल हैं तो नारी श्रेणी में जोगणी, बला और चुड़ैल
चौथे वर्ग में पितृ देवता आते हैं जिनमें औतर मुख्य हैं पांचवां वर्ग नौण देवताओं का है, जिनमें पनिहारों बावडियों इत्यादि के ऊपर या आस-पास बड़ी पत्थर शिलाओं पर देवी-देवताओं की मूर्तियाँ उकेरी रहती हैं इनमें विष्णु भगवान के दस अवतार, नौ ग्रह सूर्य,वरुण,पंज पांडव लव-कुश, राम-लक्ष्मण और सात नदियों के नमूने यहां आम देखे जाते हैं
मणिमहेश चंबा जिला का ऐसा तीर्थ स्थल है जिसकी सदियों से मान्यता है हिमाचल पर्वत की धौलाधार पहाड़ियों पर बुद्धहिल घाटी में 18564 फुट उंचे कैलाश पर्वत की गोद में 13 हज़ार फुट की ऊंचाई पर यह पवित्र स्थल विराजमान है, जिसके दर्शन के लिए हर साल भादो महीने की कृष्णा जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक न सिर्फ चंबा जिला बल्कि जम्मू से भद्रवाह , डोडा व किश्तवाड़ आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल यहां पहुंचते हैं भारी संख्या में लोगों की श्रद्धा और विश्वाश को देखते हुए सरकार ने मणिमहेश यात्रा को वर्ष 1983 में राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान किया था
मणिमहेश पहुंचने का सबसे आसान रास्ता जिला मुख्यालय चंबा से ही है , चंबा से चलकर बसों व जीपों द्वारा श्रद्धालु भरमौर पहुंचते हैं जिसका दूसरा नाम चौरासी भी है
स्रोत:- दिव्य हिमाचल (competition Review)
Law of Attraction” या “आकर्षण का सिद्धांत
“Law of Attraction” या “आकर्षण का सिद्धांत”
कृष्णा जिसका नाम
कृष्णा जिसका नाम है ,
गोकुल जिसका धाम है ,
ऐसे भगवन को हम सब का परनाम है.
कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये
#av_creations
The World Will Never
'The world will never appreciate the good you do a million times,
but will criticize the one wrong thing you do...
But don't get discouraged
Na Jane Kyun
Na Jane Kyun krte rhe gunah log ik bete ki cha mein
jite ji na jane kitne medal maar diye bin kasoor khokh mein
#PV_SANDHU #SAKSHI_MALIK
#INDIA_KA_PRIDE #RIO_GAMES
नज़र का खेल
किसी की नजर में बुरा #अंकुश है
किसी की नजर में अच्छा
कौन समझाए
कि है जैसा जो
उसकी नज़र में वैसा है #अंकुश Continue reading
जिंदगी एक रंग-मंच है
जिंदगी में बडी शिद्दत से निभाओ अपना किरदार,
कि परदा गिरने के बाद भी तालीयाँ बजती रहे……!!
हार हुआ कौन है?
“जिन्दगी की दौड़ में गिर -कर उठने वाला हारा हुआ नहीं
बल्कि जो गिर कर उठने से इंकार कर दे “
#ankush94


You must be logged in to post a comment.